हिमाचल : बारिश और भूस्खलन ने बढ़ाई आमजन की चिंता, बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

By: Ankur Sat, 31 July 2021 8:22:54

हिमाचल : बारिश और भूस्खलन ने बढ़ाई आमजन की चिंता, बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

प्रदेश में बारिश लगातार जारी हैं और अपना कहर बरपा रही हैं। इस मौसम में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की समस्या सामने आ रही हैं जिसकी वजह से आमजन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आज भूस्खलन की वजह से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 बंद हो गया हैं। ऐसे में राजधानी शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पर्यटक मौसम विभाग की जारी एडवाइजरी के बाद ही शिमला घूमने आएं। पुलिस ने इस दौरान लोगों से वाहनों को पहाड़ी के साथ ना लगाने की हिदायत भी दी है।

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 अस्थाई तौर पर बंद है। मंडी पुलिस का कहना है कि हाईवे की बहाली का काम जारी है। मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि बीती रात से हाईवे बंद है। पत्थर की चपेट में आने से सड़क पर खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। नेशनल हाईवे-3 पर वाहनों की लंबी कतार है और वैकल्पिक मार्ग से कटौला होते हुए यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : सरसों तेल के रूप में बेचा जा रहा जहर, लगाया गया नामी कंपनी का नकली स्टीकर

# आधी आबादी को वैक्सीन लगाने के बावजूद अमेरिका में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लागू होंगे नए प्रतिबंध

# अमेरिका: अपने 7 साल के भतीजे और 5 साल की भतीजी के शव कार में रखकर महीनों से घूम रही थी महिला, की गई गिरफ्तार

# Tokyo Olympic : लोंग जंप में भी कमाल नहीं दिखा सके भारतीय एथलीट, जोकोविक खाली हाथ लौटे

# उत्तरप्रदेश : नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान, ससुराल वालों पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com